फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As the weather changes, viral cases have increased

Ambedkar Nagar News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल के मरीज

Wed, 12 Aug 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
As the weather changes, viral cases have increased
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को ओपीडी में 1294 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर मरीजों को नियंत्रित किया। फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. योगेश पांडेय ने करीब 500 मरीजों को परामर्श दिया। ईएनटी विभाग में डॉ. मुख्तार शेख ने 95, त्वचा रोग विभाग में 105 और नेत्र रोग विभाग में 127 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और संक्रमण के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा निवासी रामसेवक ने बताया कि चार दिन से शरीर में दर्द और बुखार है। बाहर से दवा लेने के बाद आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल पहुंचे। अकबरपुर के मीरानपुर निवासी शहबान ने बताया कि बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने निकले हैं। चिकित्सक की सलाह पर जांच कराकर दवा ली है।

मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज
मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ गया है। इसके कारण ओपीडी में भीड़ हो रही है। इसके बाद भी मरीजों को इलाज में कोई समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed