{"_id":"6a7caa53671cfc22f90f66e3","slug":"body-of-a-young-man-found-in-the-water-tank-complex-at-badkali-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113266-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बड़कली में पानी की टंकी के परिसर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बड़कली में पानी की टंकी के परिसर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली गांव में बुधवार को जल निगम की पानी की टंकी परिसर में युवक का शव मिला है।सूचना पर दौराला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
बताया गया कि बुधवार को कुछ बच्चे पानी की टंकी परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने परिसर में युवक का शव पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पति ललित राणा को दी। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
मृतक की पहचान बड़कली निवासी आदेश (26) पुत्र वेदप्रकाश के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसका भाई अभिषेक भी मौके पर पहुंचा और शव की पहचान की। आदेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी रेखा और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब पांच और छह वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे संभावित साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -