West UP Weather: बारिश के बाद फिर बढ़ा तापमान, उमस और गर्मी ने किया बेहाल; अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
एक दिन की बारिश के बाद मेरठ में बुधवार को फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक दिन की बारिश के बाद बुधवार सुबह मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। बुधवार को धूप निकलते ही गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। दिन चढ़ने के साथ लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
33 डिग्री के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई। हवा में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद गर्मी और उमस का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट
कभी धूप तो कभी छा रहे बादल
फिलहाल मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। मौसम के इस बदलाव के बीच उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
अगले दिनों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिला-जुला दौर जारी रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में राहत मिलने के बावजूद बारिश रुकने पर धूप और नमी के कारण उमस बढ़ सकती है।
एक दिन की बारिश के बाद मेरठ में बुधवार को फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है।