फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bhainsali Bus Stand Reopens, Roadways Buses Resume Their Old Routes After Kanwar Yatra

Meerut: भैसाली बस अड्डा फिर शुरू, पुराने रूट पर दौड़ने लगीं रोडवेज बसें; यात्रियों को राहत

Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चलते 11 दिनों से प्रभावित रोडवेज बसों का संचालन अब सामान्य हो गया है। भैसाली बस अड्डे से बसें पुराने मार्गों पर चलने लगी हैं, जबकि बुधवार से मेरठ में इलेक्ट्रिक बस सेवा भी दोबारा शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Meerut: Bhainsali Bus Stand Reopens, Roadways Buses Resume Their Old Routes After Kanwar Yatra
बैरिकेडिंग हटाए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावित रोडवेज बस सेवा मंगलवार मध्यरात्रि से सामान्य हो गई। कांवड़ यात्रा के चलते 11 दिनों तक बंद रहे भैसाली बस अड्डे से अब बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बसें अपने पुराने मार्गों पर चलने लगी हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते भैसाली बस अड्डे से बसों का संचालन बंद कर दिया था। एक अगस्त से भैसाली डिपो और मेरठ डिपो की बसों को सोहराबगेट डिपो से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे रूट के कारण यात्रियों को हुई परेशानी
कांवड़ यात्रा के दौरान कई बसों के रूट बदलकर उन्हें दूसरे और लंबे मार्गों से संचालित किया गया। इसके चलते यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ी और कई मामलों में अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा।

मंगलवार को शिवरात्रि का जलाभिषेक संपन्न होने के बाद रोडवेज ने रात में पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी। सोहराबगेट डिपो से बसों को मध्यरात्रि तक भैसाली और मेरठ डिपो में स्थानांतरित कर दिया गया।

दिल्ली से सहारनपुर और बिजनौर तक मिलेंगी बसें
भैसाली बस अड्डे से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, शामली, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर समेत कई शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भी यहां से बसों का संचालन किया जाता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान अड्डा बंद रहने से यात्रियों को सोहराबगेट से बसें पकड़नी पड़ रही थीं। अब भैसाली बस अड्डा शुरू होने से यात्रियों को अपने पुराने रूट और परिचित बस अड्डे से ही सफर की सुविधा मिल सकेगी।

12 अगस्त की शाम तक पूरी तरह सामान्य होगा संचालन
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मेला समाप्त होने के बाद सड़कों की स्थिति सामान्य हो गई है। इसके बाद भैसाली अड्डे से बसों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त की शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। सोहराबगेट डिपो से चलने वाली बसें भी अपने पुराने मार्गों पर लौट गई हैं।

आज से शहर में फिर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
कांवड़ यात्रा के चलते बंद की गई महानगर की इलेक्ट्रिक बस सेवा भी बुधवार सुबह से दोबारा शुरू हो जाएगी। करीब 11 दिन बाद शहर के लोगों को फिर से इलेक्ट्रिक बसों में सफर की सुविधा मिलेगी।

शहर के प्रमुख मार्गों और इलाकों को जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बसों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बाजार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए इन बसों को सुविधाजनक माना जाता है।

बैरिकेड हटने से रात में यातायात हुआ सामान्य
कांवड़ यात्रा के दौरान बंद किए गए कई मार्गों को भी मंगलवार रात से चरणबद्ध तरीके से खोल दिया गया। मंगलवार सुबह तेज बारिश के कारण कई खुले मार्गों पर जलभराव होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई थी। कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही बैरिकेड हटाए और डिवाइडर के कट खोल दिए।

दिल्ली रोड पर माधवपुरम और शारदा रोड से पहले ईदगाह चौराहे समेत कई स्थानों पर बैरिकेड हटे दिखाई दिए। इसके बाद दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में राहत मिली।

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में रात आठ बजे हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोल दिए गए हैं। रात 12 बजे से भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध भी हटा दिया गया। इसके बाद शहर, एनएच-58 और डीएमई समेत सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रहेगा और वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed