फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Recruit constables taught the fundamental mantra of police service; advised to treat the public with courtesy

Siddharthnagar News: रिक्रूट आरक्षियों को पढ़ाया पुलिस सेवा का मूल मंत्र, जनता से शालीनता से पेश आने की सीख

Wed, 12 Aug 2026 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Recruit constables taught the fundamental mantra of police service; advised to treat the public with courtesy
- एसएसपी ने पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों के साथ की गोष्ठी
विज्ञापन

- ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार को गोष्ठी की। उन्होंने आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के दौरान सीखी बातों को व्यवहार में उतारने की सीख दी।
एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी के लिए अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग फील्ड ड्यूटी में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का सीधा संपर्क आमजन से होता है, इसलिए जनता के साथ शालीनता, संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में भी बताया। कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवहार का असर आमजन के बीच विभाग की छवि पर पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण से जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने व्यावहारिक प्रशिक्षण को पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हासिल अनुभव आगे फील्ड ड्यूटी में काफी उपयोगी होगा। उन्होंने आरक्षियों को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने और भविष्य में कानून के दायरे में रहकर निष्पक्षता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षण अधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed