फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Certificates and assistive devices distributed to 80 differently-abled children

Siddharthnagar News: 80 दिव्यांग बच्चों में प्रमाण पत्र और उपकरण वितरित किए

Wed, 12 Aug 2026 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Certificates and assistive devices distributed to 80 differently-abled children
उसका बाजार। समग्र शिक्षा के तहत समेकित शिक्षा में एलिम्को कानपुर के सहयोग से बुधवार को नगर पंचायत के जूनियर स्कूल पर बौद्धिक, अस्थि, दृष्टि बाधित और वाक श्रवण 80 दिव्यांग बच्चों में प्रमाण पत्र और उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान पांच बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग प्रतिबद्ध है। इनके अंदर हीन भावना न पनपे इसलिए इन्हें समुचित प्रमाणपत्र और उपकरण दिया जा रहा है। दिव्यांगजन को सुविधा मिले तो वह सामान्य लोगों की तरह ही कार्य करते हैं। जिला समन्वयक समेकित करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी क्षेत्र में कम नहीं है। हाल ही संपन्न हुए ओलंपिक खेलों में दिव्यांग आईएएस अधिकारी एलवाई सुहास ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। कैंप में डाॅ. विमल द्विवेदी, बृजदीप, अतुल कुमार, प्रद्युम्न सिंह, खुर्शीद आलम, अजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन श्रेणी के बच्चों को मिला प्रमाण पत्र
दिव्यांग बच्चों की जांच और प्रमाण पत्र वितरण में 30 मंद बुद्धि, 20 अस्थि दिव्यांग, 15 श्रवण बाधित, 10 दृष्टिबाधित को प्रमाणपत्र और उपकरण दिया गया जबकि पांच को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed