{"_id":"6a7cac5df28c76c08408f79e","slug":"siddharthnagar-news-patients-misled-and-taken-to-private-medical-store-video-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162801-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मरीजों को गुमराह कर ले गया निजी मेडिकल स्टोर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मरीजों को गुमराह कर ले गया निजी मेडिकल स्टोर, वीडियो वायरल
Wed, 12 Aug 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोहरतगढ़ सीएचसी के दवा काउंटर से मरीजों को गुमराह कर निजी मेडिकल स्टोर पहुंचाने का आरोप
शोहरतगढ़। स्थानीय सीएचसी के अस्पताल के दवा काउंटर से मरीजों को गुमराह कर निजी मेडिकल स्टोर पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलाकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
मिली जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ सीएचसी में मंगलवार और बुधवार को दवा काउंटर पर मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। उसी दौरान वहा खड़ा एक युवक दोनों ही दिन मरीज से पर्ची लेकर मरीज बाहर स्थित मेडिकल स्टोर जा रहा था। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल होने लगा।
वहीं, कुछ मरीज नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रत्येक ओपीडी कक्ष में चिकित्सक के अलावा तीन-चार लोग अलग रहते हैं। जैसे ही चिकित्सक जांच कर दवा और खून की जांच लिखता है। वहां मौजूद लोग मरीजों पर्ची पकड़ लेते हैं और खून जांच और दवाई बाहर से सस्ते में दिलवाने का झांसा लेकर उन्हें ले जाते हैं। इससे मरीज की जेब अधिक बोझ पड़ता है। कहा कि चिकित्सक पूरी तरह से दलालों को संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में शोहरतगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके आजाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में दलालों के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।