फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Players displayed strategic skills on the chessboard

Siddharthnagar News: शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने दिखाया रणनीतिक कौशल

Wed, 12 Aug 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Players displayed strategic skills on the chessboard
- तिलक इंटर कॉलेज बांसी में हुई जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता, आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बांसी। तिलक इंटर कॉलेज बांसी में बुधवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के 43 छात्र-छात्राओं ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तपनाथ सरस्वती विद्यालय धर्मौरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसी, महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बरगदवा और मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र और प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने शतरंज की बाजी खेलकर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शतरंज जैसी बौद्धिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सोचने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा सचिव दौलत बाबू गुप्ता, विनय कुमार शाह, रत्नेश सिंह, चंद्रभान, रविंद्र कुमार और श्वेता शामिल रहे। संचालन हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। खेल शिक्षक स्पर्श वर्मा का आयोजन में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- अंडर-19 बालक वर्ग में रवि प्रथम, अभी कुमार गौड़ द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। अंडर-17 में आदित्य पांडेय ने पहला, कमलेश प्रजापति ने दूसरा और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में बृजेश मौर्य प्रथम, संगम मोदनवाल द्वितीय और आकाश गुप्ता तृतीय रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में अमृता अग्रहरि प्रथम, दिव्या द्वितीय और माविया तृतीय रहीं। अंडर-17 में रिमझिम प्रथम, नंदनी द्वितीय और संध्या चौहान तृतीय रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकुमारी ने पहला, गरिमा बरनवाल ने दूसरा और स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed