फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Private hospitals raided, dialysis and ultrasound centers sealed

Siddharthnagar News: निजी अस्पतालों पर छापा, डायलिसिस व अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 12 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Private hospitals raided, dialysis and ultrasound centers sealed
- कई संचालक शटर गिराकर भागे, छह संस्थानों को नोटिस; अभिलेख और मानकों की जांच शुरू
विज्ञापन

शाहपुर/भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र में बुधवार को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निजी अस्पतालों, क्लिनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान अल-हयात हॉस्पिटल परिसर में संचालित डायलिसिस एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेखों में खामियां मिलने पर दोनों सेंटरों को सील कर दिया गया।
डुमरियागंज के एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. राम किशोर प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की। इस दौरान संस्थानों के पंजीकरण, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक अभिलेख, उपकरण और शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। जांच की भनक लगते ही कई संचालक संस्थानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए। बंद मिले संस्थानों पर टीम ने नोटिस चस्पा कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जांच के दौरान अल-हयात हॉस्पिटल डुमरियागंज परिसर में संचालित डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित अभिलेख सही नहीं पाए गए। टीम ने मौके पर ही दोनों सेंटरों को सील कर दिया। संबंधित पक्ष को नोटिस तामील कराते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
छह संस्थानों पर नोटिस, बंद मिले केंद्र
जांच के दौरान सिद्दीकी क्लीनिक बेंवा, जनता पैथोलॉजी बेवा और मॉडर्न हॉस्पिटल बेंवा बंद मिले। इन सभी संस्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया। इसी तरह जनता पैथोलॉजी, सफा कॉलोनी डुमरियागंज भी बंद मिला, जहां टीम ने नोटिस लगाया। सिदरा डायग्नोस्टिक सेंटर बैदौला गढ़ में आवश्यक अभिलेख और व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। टीम ने नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फैज क्लीनिक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर डुमरियागंज में भी अभिलेखों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। यहां भी संचालक को नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया।

-----------------

अधिकारी बोले
- एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीएचसी बेवा अधीक्षक डॉ. राम किशोर प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में संचालित सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की जा रही है। पंजीकरण, स्टाफ, अभिलेख और उपलब्ध सुविधाओं का मानकों के अनुसार परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में दोष पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed