{"_id":"6a7cacbb0dd26bfb7b046023","slug":"siddharthnagar-news-action-to-be-taken-for-negligence-in-the-disposal-of-pending-investigations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162815-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Wed, 12 Aug 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीओ शोहरतगढ़ ने चिल्हिया थाने में की अपराध समीक्षा, ई-साक्ष्य व ई-समन एप के प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश
चिल्हिया। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बुधवार को थाना चिल्हिया में अर्दली रूम और अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए विवेचकों को मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुराने मामलों और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। समीक्षा के दौरान सीओ ने विवेचकों से लंबित मामलों की प्रगति जानी। उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने और अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ई-साक्ष्य और ई-समन एप के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया। सीओ ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। निरुद्धात्मक कार्रवाई के तहत गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।