फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Special exam to be held for final-year students who failed in one subject

Siddharthnagar News: एक विषय में फेल अंतिम वर्ष के छात्रों की होगी विशेष परीक्षा

Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Special exam to be held for final-year students who failed in one subject
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने छात्रहित में सत्र 2025-26 के स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। कुलपति प्रो. कविता शाह की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। पात्र विद्यार्थी 12 से 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष के ऐसे विद्यार्थी जो सभी विषयों में उत्तीर्ण हैं लेकिन किसी एक सेमेस्टर के को-कॅरिकुलर विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें उस प्रश्नपत्र की विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है। इसी तरह पंचम या षष्ठम सेमेस्टर के किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण और अन्य सभी विषयों में उत्तीर्ण अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ 12 अगस्त से 20 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


---------------
एक से अधिक प्रश्नपत्र में फेल तो नहीं मिलेगा मौका
- विश्वविद्यालय ने विशेष परीक्षा के लिए पात्रता की शर्त भी स्पष्ट कर दी है। यह अवसर केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जो कुल मिलाकर सिर्फ एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण हैं। को-कॅरिकुलर विषय और अन्य विषय को मिलाकर यदि कोई विद्यार्थी एक से अधिक प्रश्नपत्र में फेल है तो वह विशेष परीक्षा के लिए पात्र नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर भी देते हैं तो उनका आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा और उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एक विषय में बैक होने पर पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश की अनुमति
- परीक्षा समिति ने चतुर्थ सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी राहत दी है। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने सत्र 2025-26 में चतुर्थ सेमेस्टर उत्तीर्ण कर लिया है लेकिन प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने के कारण पंचम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें पंचम सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा।

यह अनुमति इस शर्त के साथ होगी कि विद्यार्थी पाठ्यक्रम पूरा करने की निर्धारित अवधि के भीतर प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण विषय को विश्वविद्यालय की सम-विषम सेमेस्टर परीक्षा व्यवस्था के तहत बैक पेपर से उत्तीर्ण करेगा। सभी अनिवार्य विषयों में उत्तीर्ण होने के बाद ही उसका पाठ्यक्रम पूर्ण माना जाएगा और अंतिम परीक्षा परिणाम व डिग्री जारी की जाएगी। यदि विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा में भी उस विषय को उत्तीर्ण नहीं कर पाता है तो उसके लिए अलग से विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed