फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two groups clash in Azad Nagar; five injured, FIR registered against 14

Siddharthnagar News: आजाद नगर में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल, 14 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two groups clash in Azad Nagar; five injured, FIR registered against 14
- सिंचाई विभाग कार्यालय के पास देर रात हुई मारपीट, मेडिकल कॉलेज में कराया गया घायलों का इलाज
विज्ञापन

- तहरीर के आधार पर 12 नामजद और दो अज्ञात महिलाओं समेत 14 पर दर्ज की गई है रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर। नगर के आजाद नगर मोहल्ले में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12 नामजद और दो अज्ञात महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निवासी विमल पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह कार से पोखरभिटवा से आदर्श त्रिपाठी की दवा लेने जा रहे थे। आरोप है कि सिंचाई विभाग कार्यालय के पास कुछ लोगों ने कार रोकने का प्रयास किया। कार नहीं रोकने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। तहरीर में चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इसके बाद फैसल को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई। बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला किया गया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से चले गए। घटना में जैद, फैजान, आदर्श त्रिपाठी, अनिमेश और विमल पांडेय के घायल होने की बात कही गई है। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया। पुलिस ने बड़का, समीर, गोलू उर्फ रेहान, जैद, अमरान, अकबर अली, सहबान, सरफराज, समीद, चिनकू, सरताज, अमीना और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आजाद नगर मोहल्ले के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्चस्व की जंग का भी सामने आया एंगल
- नगर के लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कुछ दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की थी। इसके बाद मंगलवार रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के समय से पहुंचने के कारण विवाद और बढ़ने से बच गया।
शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed