फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: CO Bansi reviewed the work of the 'Mission Shakti' and CC teams and issued necessary instructions

Siddharthnagar News: सीओ बांसी ने मिशन शक्ति व सीसी टीम के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Wed, 12 Aug 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: CO Bansi reviewed the work of the 'Mission Shakti' and CC teams and issued necessary instructions
- स्कूल-कॉलेज और बाजारों के आसपास अभियान चलाने व संदिग्धों पर निगरानी बढ़ाने को कहा
विज्ञापन

बांसी। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह ने बुधवार को सर्किल कार्यालय में थाना खेसरहा की मिशन शक्ति केंद्र टीम और सीसी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
सीओ ने महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्कूल-कॉलेज और बाजारों के आसपास विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सीसी टीम को गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। बैठक में मिशन शक्ति और सीसी टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed