{"_id":"6a7cab08268d9b2f04043d58","slug":"siddharthnagar-news-418-children-vaccinated-and-173-pregnant-women-examined-across-27-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162809-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 27 गांवों में 418 बच्चों का टीकाकरण, 173 गर्भवतियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 27 गांवों में 418 बच्चों का टीकाकरण, 173 गर्भवतियों की हुई जांच
Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधीक्षक ने शाहपुर में टीकाकरण सत्र का किया औचक निरीक्षण, गर्भवतियों को दिए जरूरी सुझाव
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के 27 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। अलग-अलग सत्रों में एएनएम की ओर से 418 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 173 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवतियों और बच्चों के अभिभावकों को नियमित जांच व समय से टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम शाहपुर पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं। एएनएम के पास अपडेटेड ड्यू लिस्ट के साथ टीकाकरण के लिए आवश्यक सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली।
बीसीपीएम मेराज अहमद ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि टीकाकरण से आनाकानी करने वाले परिवारों की सूची तैयार करें। ऐसे परिवारों के घर पहुंचकर अभिभावकों को टीकाकरण के फायदे समझाते हुए बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने नवजात शिशुओं और बच्चों की नियमित देखभाल कार्यक्रम पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान पूनम कुमारी, अनीता, ज्ञानमती, प्रमिला, अन्नू, नीलम, सुमन आदि मौजूद रहीं।