{"_id":"6a7cab1acaebd039430a9399","slug":"siddharthnagar-news-procession-taken-out-with-a-101-foot-long-tricolour-patriotic-slogans-rent-the-air-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162793-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 101 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 101 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोहरतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और बांसी में एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
शोहरतगढ़। अमर शहीदों की स्मृति और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शोहरतगढ़ और बांसी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शोहरतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जबकि बांसी में एनसीसी कैडेटों ने कदमताल करते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित तिरंगा चौक से शुरू हुई यात्रा शहीद बुधई राम स्मारक तक गई। शिवपति इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के साथ विधायक विनय वर्मा ने यात्रा में हिस्सा लिया। भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा गोलघर होते हुए भारत माता चौक पहुंची, जहां मां भारती को माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद सोनारी मोहल्ले से होते हुए यात्रा शहीद बुधई राम स्मारक पहुंची। यहां शहीदों को नमन कर उनके बलिदान को याद किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि अमर शहीदों के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रहित और सर्वसमाज को एकजुट करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को देशभक्ति और शहीदों के बलिदान से जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बांसी में कैडेटों ने की कदमताल
- बांसी। रतनसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के. दूबे के निर्देश पर आयोजित रैली में कैडेटों ने कदमताल करते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया। रैली एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संदीप कुमार सिंह और एसओ कुलदीप चौधरी के मार्गदर्शन में निकाली गई।
प्रधानाचार्य संजय कुमार दुबे ने कैडेटों और एनसीसी अधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई दी। रैली में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और एनसीसी के बालक-बालिका कैडेट शामिल रहे।