फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: New executive committee of the Progressive Civil Bar Association takes oath

Siddharthnagar News: प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Wed, 12 Aug 2026 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: New executive committee of the Progressive Civil Bar Association takes oath
- तहसील सभागार में आयोजित समारोह में अध्यक्ष और महामंत्री समेत पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार
विज्ञापन

- अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूती से काम करने का लिया संकल्प
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में बुधवार को प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डुमरियागंज उदयन कुमार गौतम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जहीरुद्दीन जाफरी और महामंत्री बाल मुकुंद श्रीवास्तव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अजय कुमार मौर्य ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान रामकृष्ण मिश्र ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रकिशोर सिंह और वशिष्ठ कुमार श्रीवास्तव ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र गुप्ता ने सहमंत्री और राधेश्याम वरुण ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने ऑडिटर पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में रंगनाथ पांडेय, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद यादव, अखिलेश्वर द्विवेदी और महबूब आलम को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक कुमार पांडेय, निसार अहमद, रमन श्रीवास्तव और शबरेज अहमद ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed