सब्सक्राइब करें

आरपीएससी आरएएस: 988 पदों पर भर्ती के लिए शुरू होने वाली प्रक्रिया स्थगित, यहां पढ़िए अधिसूचना

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Jul 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
RPSC Rajasthan RAS prelims 2021 registration process postponed due to some technical issue
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए 28 जुलाई से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। बुधवार को जारी एक अधिसूचना में आयोग ने कहा है कि आरएएस-आरटीएस परीक्षा 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तकनीकी कारणों से स्थगित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की नई तारीखों की सूचना जल्द ही आरपीएससी और समाचार पत्रों की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर दी जाएगी। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह भर्ती अभियान 988 रिक्तियों को भरने के लिए शुरू किया जा रहा है, जिसमें से 363 पद राजस्थान राज्य सेवा और 625 पद राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।

Trending Videos
RPSC Rajasthan RAS prelims 2021 registration process postponed due to some technical issue
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics
  पद संख्या
1. राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा 148
2. राजस्थान खाद्या एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा 126
3. राजस्थान तहसीलदार सेवा 111
4. राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा 80
5. राजस्थान प्रशासनिक सेवा 76
6. राजस्थान पुलिस सेवा 77
7. राजस्थान कृषि सेवा 68
8. राजस्थान वाणिज्यिक सेवा 38
9. राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी 37
10. राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा 36
11. राजस्थान सहकारी सेवा 33
12. राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा 32
13. राजस्थान लेखा सेवा 32
14. राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 21
15. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा 19
16. राजस्थान कारागार सेवा 09
17. राजस्थान समेकित बाल सेवा 08
18. राजस्थान नियोजन सेवा 07
19. राजस्थान परिवहन सेवा 07
20. राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा 06
21. राजस्थान उद्योग सेवा 04
22. राजस्थान राज्य बीमा सेवा 04
23. राजस्थान पर्यटन सेवा 04
24. राजस्थान उद्याेग अधीनस्थ सेवा 03
25. राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 02
26. राजस्थान श्रम कल्याण 01
विज्ञापन
विज्ञापन
RPSC Rajasthan RAS prelims 2021 registration process postponed due to some technical issue
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

अन्य जानकारियां

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 350 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं ओबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क क्रमश: 250 और 100 रुपये निर्धारित की गई है। 
आयु सीमा - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 
शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी खबर के आखिरी में दिए गए लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

RPSC Rajasthan RAS prelims 2021 registration process postponed due to some technical issue
RPSC

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आरएएस प्री 2021 के पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से 200 अंकों के सावाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा में विकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed