{"_id":"69daaf82ffc6260f170caa70","slug":"uptti-employment-opportunities-opening-up-in-the-textile-sector-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1486099-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीटीआई : टेक्सटाइल के क्षेत्र में खुल रहे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीटीआई : टेक्सटाइल के क्षेत्र में खुल रहे रोजगार के अवसर
विज्ञापन
सिल्वर जुबली समारोह में शामिल पूर्व छात्र।
- फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान (यूपीटीटीआई) में वर्ष 2001 बैच के बीटेक छात्रों के लिए शनिवार को सिल्वर जुबली समारोह आयोजित हुआ। इसें 33 पुरातन छात्रों ने शिरकत कर वर्तमान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि तकनीक बढ़ने से टेक्सटाइल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। यह समय इनोवेशन का है। खूब दिल लगाकर पढ़ें और अपनी श्रेष्ठता साबित करें।
संस्थान के निदेशक जी. नलनकिल्ली ने कहा कि संस्थान की प्रगति में पूर्व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनका अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए कौशल विकास, कॅरिअर निर्माण और वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी। पूर्व छात्र अमित सिंह ने कोई दीवाना कहता है... कविता सुनाई। वहीं इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने पूर्व छात्रों से संवाद कर अपने कॅरिअर संबंधी सवालों के जवाब पाए।
पूर्व छात्रों ने संस्थान के विकास पर भी विचार-विमर्श किया। अपनी पुरानी यादों, हॉस्टल जीवन, निकनेम और कैंपस अनुभवों को साझा कर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। संस्थान को दो एसी भी भेंट किए। मौके पर संस्थान के निदेशक सहित प्रो. जेपी सिंह, प्रो. गोपाल दीक्षित, प्रो. बीडी दीक्षित, प्रो. अलका, प्रो. वीके मल्होत्रा और प्रो. आलोक कुमार ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
बोले पुरातन छात्र, विशेषज्ञता पर दें ध्यान, जॉब गारंटी हुई बेहतर
यह समय इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का है इस लिए विशेषज्ञता पर ध्यान देना जरूरी है। - अश्विनी मित्तल, चेन्नई की एक कंपनी में यूनिट हेड
टेक्सटाइल के साथ फाइबर, गारमेंट और केमिकल जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर हैं। - प्रदीप कुमार, भीलवाड़ा की एक कंपनी में सीनियर जनरल मैनेजर
समय के साथ ही जॉब गारंटी बेहतर हुई है और इस सेक्टर में पहले से स्थिरता आई है। - इसरार अहमद, ओएफसी में जूनियर वर्क्स मैनेजर
Trending Videos