सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   286 Applications Received for 10 Seats; Competition Intensifies at Kendriya Vidyalaya

Hathras News: 10 सीटों के लिए आए 286 आवेदन, केंद्रीय विद्यालय में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
286 Applications Received for 10 Seats; Competition Intensifies at Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय की प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 के अलावा अन्य कक्षाओं की सीमित सीटों के लिए 286 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल 10 रिक्त सीटों के लिए आए इन आवेदनों से दाखिले की प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।
Trending Videos





विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा दो में 2 सीटें, कक्षा तीन में 5 सीटें, कक्षा चार में 1 सीट तथा कक्षा सात में 2 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए अभिभावकों से आवेदन मांगे गए थे, जिन पर अपेक्षा से अधिक आवेदन मिले हैं। कम सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आने से अभिभावकों में चयन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी, जिसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रधानाचार्य महाभारत सिंह का कहना है कि चयन सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। यदि किसी कारणवश सीटें खाली रह जाती हैं तो अगली सूची जारी की जा सकती है। इस बार सीमित सीटों के लिए अधिक आवेदन आने से यह साफ है कि केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर अभिभावकों में खासा रुझान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed