सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crowds gather at Hathras Municipality for birth certificates

Hathras News: जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर पालिका में उमड़ रही भीड़, बच्चों के दाखिले के लिए बनवाना पड़ रहा

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

स्कूलों में दाखिले के चलते इन दिनों जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। हाथरस नगर पालिका में अभिभावक चक्कर काट रहे हैं। दस्तावेज पूरे न होने पर अभिभावकों को आवश्यक कागज पूरे कर लाने की कहकर जाने को कह दिया जाता है।
 

Crowds gather at Hathras Municipality for birth certificates
हाथरस नगर पालिका में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों के स्कूल में दाखिले के लिए अभिभावक हाथरस नगर पालिका में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। प्रमाण पत्र बनने में देरी के कारण कई बच्चों के प्रवेश में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Trending Videos


नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय में सुबह से शाम तक रोजाना 100 से 150 लोग अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 50 लोग एसडीएम के आदेश के साथ आते हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल 50 से 60 प्रमाणपत्र ही बन पाते हैं। शेष लोगों को अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है, जिससे लंबित प्रमाण पत्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के लिपिक गौरव शर्मा ने बताया कि स्कूलों में दाखिले के चलते इन दिनों जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। कई मामलों में दस्तावेज पूरे न होने पर अभिभावकों को आवश्यक कागज पूरे कर लाने के लिए कहा जाता है।

नगला बनारसी प्रहलाद निवासी विपिन कुमार ने बताया कि बच्चे का दाखिला कराने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत है। वह चार-पांच दिनों से नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इगलास रोड स्थित विद्यानगर निवासी लाखन सिंह ने बताया कि पिछले आठ दिनों से नगर पालिका आ रहे हैं। स्कूल से लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी कागज की कमी बताकर अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है, जिससे परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed