{"_id":"69d9fc0ea921c7e337042f7d","slug":"six-accused-arrested-in-property-dealer-murder-case-in-one-day-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड: सहपऊ पुलिस ने चार और आरोपी किए गिरफ्तार, एक दिन में पकड़े छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड: सहपऊ पुलिस ने चार और आरोपी किए गिरफ्तार, एक दिन में पकड़े छह
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रोपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू की हत्या में पुलिस ने एक ही दिन में छह आरोपी दबोचे। चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े और दो आरोपी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचे आरोपी
- फोटो : पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
प्रोपर्टी डीलर वेद प्रकाश हत्याकांड में सासनी के बाद 10 अप्रैल रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वेदप्रकाश की हत्या में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक ही दिन में पुलिस ने छह आरापियों को दबोचा है।
Trending Videos
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सहपऊ पुलिस को इनपुट मिला था कि हत्या में शामिल दो अभियुक्त सहपऊ क्षेत्र में ही हैं और पीयूरा बंबा के कच्चे रास्ते से भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों की तलाश तेज की। पटरी से आते बुलेट बाइक सवार दो युवक आते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घेराबंदी करने पर दोनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आकाश पौरुष निवासी सोखना व ललित निवासी दादनपुर को गिरफ्तार किया। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। देर रात सहपऊ पुलिस ने कांबिंग के दौरान कार्तिक गुप्ता निवासी आवास-विकास कॉलोनी और छोटू उर्फ निषाद निवासी गली सादाबादियान को गिरफ्तार कर लिया है।