BIADA Bihar Recruitment 2020 : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण, पटना बिहार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कार्यकारी निदेशक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कंसल्टेंट टेक्निकल, मुख्य खाता अधिकारी के पदों पर भर्ती कि जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बता दें कि उम्मीदवार 07 अगस्त से 27 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण में चल रही हैं भर्तियां, 27 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
कार्यकारी निदेशक 02 पद
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 01 पद
कंसल्टेंट टेक्निकल 01 पद
मुख्य खाता अधिकारी 01 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 27 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.biadabihar.in/ के माध्यम से 07 अगस्त, 2020 से 27 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : आईटीआई लिमिटेड में कई पद हैं खाली, अगर है यह योग्यता तो जल्द करें आवेदन
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, शुरू आवेदन प्रक्रिया
बीआईएडीए की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क कम टाइपिस्ट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत कई पद खाली