SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसके तहत ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों को भरा जाना है। अगर आप इस नौकरी को पाने के लिए इच्छुक हैं, तो वे बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
SEBI में करें सरकारी नौकरी, आवेदन करने के लिए एक और मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) कुल 147 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2020
ये भी पढे़ं- उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता –
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक की डिग्री आवश्यक रूप से होना निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर देखें। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर 31 अक्तूबर, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri 2020: लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां, सैलरी जानकर हो जाएंगे खुश
आवेदन शुल्क –
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 1000 रुपये
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 100 रुपये
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढे़ं- राज्य परिवहन में सरकारी नौकरी के मौके, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।