{"_id":"6a7c836e71816faad80962ab","slug":"development-work-in-villages-affected-by-the-expiry-of-village-heads-tenure-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113258-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित
विज्ञापन
दौराला। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद गांवों में विकास कार्य प्रभावित, प्रभारी मंत्री स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ प्रभारी मंत्री से मुलाकात की
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में विकास कार्य प्रभावित होने की शिकायत को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला और ग्राम प्रधान संगठन मेरठ के मंडल अध्यक्ष पद्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद विकास कार्यों की फाइलें लंबित होने से कई गांवों में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों को पूर्व की तरह संचालित कराने की मांग की।
प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से फोन पर वार्ता कर गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासक व्यवस्था समाप्त होने के बाद गांवों में विकास की गति और तेज होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही गांवों के विकास कार्यों से संबंधित फाइलों का निस्तारण कराएं। फाइलों को अनावश्यक रूप से दूसरे विभागों के अधिकारियों के पास भेजने से बचा जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गांवों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास संबंधी फाइलों को रोकने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।