फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल बाद फिर धर्मेंद्र पर चलेगा रेखा का जादू, देखते रह जाएंगे बॉबी और सनी

Thu, 08 Mar 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra and Rekha all set to reunite on screen with the same song after 45 years
Rekha and Dharmedra
रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा से ही सुपरहिट रही है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। यहां तक की इन दोनों का क्रेज फैंस के बीच अब भी बरकरार है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
Dharmendra and Rekha all set to reunite on screen with the same song after 45 years
rekha
सूत्रों की मानें तो रेखा धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि सालों बाद यह जोड़ी उसी गाने पर थिरकेगी जिस पर 45 साल पहले इन दोनों ने डांस किया था। यहां तक की इसके लिए रेखा ने हामी भी भर दी है।
 
Dharmendra and Rekha all set to reunite on screen with the same song after 45 years
Dharmendra
खबरों की मानें तो यह गाना 1973 में आई फिल्म 'कहानी किस्मत की' का है। इस फिल्म में इन दोनों पर 'राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है' गाना फिल्माया गया था। ऐसे में यह जोड़ी एक बार फिर से इसी गाने पर दोबारा थिरकेगी। कहा जा रहा है कि रेखा ने धर्मेंद्र के साथ इस गाने की शूटिंग कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra and Rekha all set to reunite on screen with the same song after 45 years
यमला पगला दीवाना
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में न केवल शत्रुघ्न सिन्हा बल्कि सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। इसके साथ ही कई और एक्टर नजर आएंगे जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान और रेखा इससे पहले एक फ्रेम में साल 1988 में आई फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' में दिखाई दिए थे। ऐसे में यह दोनों 30 साल बाद एक ही फ्रेम में दिखाई देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed