अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो 'केबीसी 10' को अपना पहला करोड़पति आखिरकार मिल ही गया। बता दें, इस बार यह कीर्तिमान रचने वाला कोई पुरुष नहीं बल्कि एक आसामी महिला बिनीता जैन हैं। बात अगर बिनीता के जीवन की करें तो उनकी पर्सनल लाइफ बेहद संघर्षपूर्ण रही है।शो में हिस्सा लेने आईं बिनीता ने जैसे ही अपनी कहानी सुनाई वहां बैठे दर्शक काफी भावुक हो गए। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं बिनीता जैन और क्यों इनकी लाइफ कर देती हैं लोगों को भावुक।
आखिर कौन हैं केबीसी की पहली करोड़पति बिनीता जैन? भावुक कर देगी इनके संघर्ष की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबीसी विजेता बिनीता जैन-
बिनीता जैन फिलहाल असम के डिब्रूगढ़ में रहती हैं। हालांकि मूल रूप से इनका परिवार राजस्थान के सीकर से हैं।बिनीता सीकर की बजाज रोड स्थित सत्यनारायण मार्ग निवासी हैं। लंबे समय से परिवार व्यापार के सिलसिले में असम रहता है। मंगलवार रात को प्रसारित केबीसी शो में बिनीता ने एक करोड़ रूपए जीते। बिनीता ने शो में अमिताभ को बताया कि उनके पति साल 2003 में एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन उसके बाद वो उस ट्रिप से कभी वापस नहीं लौट सके। काफी पता करवाने के बाद बिनीता को मालूम चला कि आतंकवादियों ने उनके पति का अपहरण कर लिया है।