सब्सक्राइब करें

Basant Panchami Rangoli: वसंत पंचमी के लिए रंगोली की डिजाइन अभी से सेव करके रख लें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 16 Jan 2026 04:21 PM IST
सार

Basant Panchami Rangoli Design Ideas: वसंत पंचमी के मौके पर अगर अपना घर सजाना चाहते हैं तो आंगन में खूबसूरत रंगोली अवश्य बनाएं। यहां हम रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2026 Rangoli Design Ideas Images Photos Check Vasant Panchami Special Rangoli Design
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Adobe stock

Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति में एक खास महत्व रखता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है। इसी के चलते हिंदू धर्म में ये दिन ज्ञान, कला, संगीत, और रंगों का प्रतीक माना जाता है।



वसंत पंचमी के मौके पर घरों को सजाना एक आम परंपरा है। इसी के चलते महिलाएं स्कूलों से लेकर अपने घरों तक में रंगोली अवश्य बनाती हैं, क्योंकि पूजा-पाठ के मौके पर रंगोली सजावट का अहम हिस्सा होती है। खासतौर पर आंगन या दरवाजे पर रंगोली बनाने से न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

अगर आप इस वसंत पंचमी पर अपने घर को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप कहीं भी आसानी से बना सकते हैं।

Trending Videos
Basant Panchami 2026 Rangoli Design Ideas Images Photos Check Vasant Panchami Special Rangoli Design
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन
  • इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है, तो आप उनके चित्र से प्रेरित रंगोली बना सकते हैं।
  • ये रंगोली पूजा स्थल या घर के दरवाजे पर सजाने के लिए उत्तम है।
  • इस डिजाइन का चयन तभी करें, जब आपको रंगोली खूब अच्छे से बनानी आती हो, वरना तस्वीर अजीब दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2026 Rangoli Design Ideas Images Photos Check Vasant Panchami Special Rangoli Design
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
  • अगर ऊपर दी गई रंगोली नहीं बना सकते तो ऐसी कलश वाली डिजाइन का चयन करें।
  • पूजा का कलश मां सरस्वती की पूजा में बेहद खास माना जाता है। 
  • इस कलश को बनाने के लिए आप रंगों के साथ फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
  • हरे रंग की जगह पत्तियों से कलश को सजाएं। 
Basant Panchami 2026 Rangoli Design Ideas Images Photos Check Vasant Panchami Special Rangoli Design
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
  • मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं, इसलिए ये रंगोली भी बेहद खूबसूरत लगेगी।
  • ऐसी रंगोली को बनाते समय गुलाबी कमल बनाएं और बेस को पीले रंग से रंगे।
  • इससे फूल दूर से ही हाइलाइट होगा। 
विज्ञापन
Basant Panchami 2026 Rangoli Design Ideas Images Photos Check Vasant Panchami Special Rangoli Design
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
  • अगर आपको मंडाला आर्ट आती है तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें।
  • मंडाला आर्ट वाली मेहंदी के अलावा इस आर्ट की रंगोली भी खूबसूरत लगती है।
  • इसे बनाते समय रंगों का चयन सोच-समझ के करें, वरना इसका लुक बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed