भारतीय राजनीति का बड़ा नाम और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नारायण नड्डा का आज जन्मदिन है। जेपी नड्डा आज देश की सबसे बड़ी और बहुमत वाले दल के मुखिया हैं। देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1960 में पटना में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से अपनी बीए पास किया और फिर हिमाचल प्रदेश वापस आ गए। बाद में वकालत पड़ी और साथ ही राजनीति का ककहरा भी सीख लिया। 1984 में जेपी नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष बन गए। नड्डा भाजपा में कई मुख्य पदों पर रहे। जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी समेत कई राज्यों में प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे। 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। ये तो रही उनके शिक्षा और राजनीतिक करियर की बात, अब जानते हैं कि जेपी नड्डा की लाइफस्टाइल कैसी है? चलिए जानते हैं जेपी नड्डा की पसंद, घर, परिवार और नेटवर्थ के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: हिमाचल की वादियों के बीच है जेपी नड्डा का खूबसूरत आशियाना, ऐसा है कार कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी नड्डा का घर
वैसे तो जेपी नड्डा हिमाचल के रहने वाले हैं। वहीं पर उनका एक पुश्तैनी मकान है। हालांकि दिल्ली में उनको सरकारी आवास मिला हुआ है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
जेपी नड्डा का कार कलेक्शन
उनके पास अपनी दो कारें हैं।इसमें से एक हुंडई आई20 और दूसरी टोयोटा इनोवा है।
जेपी नड्डा की संपत्ति
नड्डा के पास हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 20 लाख है। वहीं एक और जमीन का टुकड़ा है, जिसकी कीमत 60 लाख है। बिलासपुर में ही एक पुश्तैनी मकान है, जिसकी कीमत 60 लाख है। इसके अलावा कुल्लू में 35 लाख का एक मकान है। शिमला में पांच बिस्वा का एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है।
नड्डा की नेटवर्थ और इनकम
साल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक नड्डा की नेटवर्थ 3.49 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर नड्डा की आय एक लाख रुपये और भत्ता है। माय नेता डॉट इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक नड्डा के सभी बैंक खातों को मिलाकर लगभग 52 लाख रुपये जमा हैं।