फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Sunak Net Worth: किंग चार्ल्स तृतीय से भी ज्यादा अमीर हैं ऋषि सुनक! जानें ब्रिटिश पीएम की कुल संपत्ति

Wed, 26 Oct 2022 05:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth Income Car Collection House Compare King Charles UK PM Lifestyle
ऋषि सुनक की नेट वर्थ - फोटो : amar ujala

Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth: ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भारतवंशी हैं। ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनकर ऋषि सुनक ने इतिहास रच दिया है। सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथम्पटन में हुआ। उनके पिता पेशे से डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं। मूलरूप से सुनक अविभाजित पंजाब के गुजरांवाला जिले से ताल्लुक रखते हैं, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है। उनके दादा रामदास सुनक 1935 में केन्या की राजधानी नैरोबी में क्लर्क की नौकरी के लिए आ गए थे। तब से उनका परिवार वहीं शिफ्ट हो गया। बाद में ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से राजनीति विज्ञान से पढ़ाई पूरी की। फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। ब्रिटेन की टेरेसा मे की सरकार में ऋषि सुनक जूनियर मिनिस्टर रहे। बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री बने और अब देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए है। ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी संपत्ति की तुलना सम्राट चार्ल्स तृतीय से हो रही है। ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता की कुल संपत्ति सम्राट चार्ल्स से दोगुनी बताई जा रही है। चलिए जानते हैं ब्रिटेन के सबसे अमीर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की आय, घर, गाड़ियों और कुल संपत्ति के बारे में सब कुछ।

Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth Income Car Collection House Compare King Charles UK PM Lifestyle
ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak

ऋषि सुनक का आलीशान घर

ब्रिटेन के सबसे अमीर प्रधानमंत्री बताए जा रहे ऋषि सुनक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास चार लग्जरी घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ लंदन में रहते हैं। उनके दो घर लंदन में हैं और अन्य दो बंगले यॉर्कशायर व लॉस एंजिल्स में स्थित हैं।

केंसिंग्टन में स्थित घर चार मंजिला इमारत है, जिसमें पांच बेडरूम और एक बड़ा बगीचा है। केवल एकमात्र इस घर की कीमत सात मिलियन पाउंड है। वहीं लंदन के ओल्ड ब्रॉम्पटन रोड पर उनका दूसरा आवास है। यॉर्कशायर में ग्रेड- II लिस्टेड जॉर्जियाई हवेली के भी सुनक मालिक है। इस हवेली 12 एकड़ जमीन पर बनी है। जिसमें एक कृत्रिम झील भी है। कैलिफोर्निया में सुनक और उनकी पत्नी का एक पेंटहाउस भी है।

Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth Income Car Collection House Compare King Charles UK PM Lifestyle
लैंड रोवर - फोटो : Jaguar Land Rover

ऋषि सुनक का कार कलेक्शन

लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक ऋषि सुनक बहुत ही कीमती कारों में सफर करते हैं। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के कार कलेक्शन में लैंड रोवर डिस्कवरी, जगुआर एक्सजे और वॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई है। उनकी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। लगभग 50 लाख की लैंड रोवर, 62 लाख की जगुआर और लगभग 23 लाख रुपये गोल्फ जीटीआई की कीमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth Income Car Collection House Compare King Charles UK PM Lifestyle
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

ऋषि सुनक की आय

ब्रिटेन के किसी भी प्रधानमंत्री का कुल वेतन करोड़ों में होता है लेकिन प्रधानमंत्री बनने से पहले उनकी आय का जरिया बतौर चांसलर था। ऋषि सुनक को चांसलर के रूप में 151649 पाउंड यानी भारतीय करेंसी में एक करोड़ 44 लाख रुपये वेतन मिलता था। प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद सुनक के वेतन में बढ़ोतरी हुई और वर्तमान में उनकी आय 161,401 पाउंड है। भारतीय रुपयों में ऋषि सुनक का वेतन डेढ़ करोड़ से ज्यादा है।

इसके अलावा उनकी पत्नी इंफोसिस कंपनी के को फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति हैं। फाइनेंस की अधिक जानकारी के कारण सुनक ने बहुत बड़ी संपत्ति बना ली।

विज्ञापन
Britain Prime Minister Rishi Sunak Net Worth Income Car Collection House Compare King Charles UK PM Lifestyle
ऋषि सुनक - फोटो : Twitter/RoyalFamily

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कुल संपत्ति

यूके के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की संपत्ति को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय से भी ज्यादा अमीर हैं। हालांकि अगर किंग चार्ल्स की यॉर्कशायर वाली संपत्ति को जोड़ा जाए तो सुनक और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति कम है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों की सूची में 222 वें स्थान पर हैं। पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति मिलाकर सुनक दंपत्ति 730 मिलियन पाउंड की कुल संपत्ति के मालिक है। हालांकि ऋषि सुनक की निजी संपत्ति की सार्वजनिक जानकारी नहीं है। उनकी पत्नी के पास इंफोसिस के शेयर होने के कारण रिपोर्ट्स में दोनों की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है।

इसके पहले ऋषि सुनक अपने पुराने स्कूल में एक लाख पाउंड दान देने के कारण चर्चा में आए थे। वहीं उनकी पत्नी अक्षता की निजी संपत्ति के कारण उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से अधिक अमीर बताया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed