Chandra Grahan 2023: वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि कि 5 मई को लगने वाला है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जा रही है। चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 9 बजे समाप्त हो जाएगा। यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्किटा, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान का नाम जपें
चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। जब ग्रहण लगे तो भगवान के मंत्रों का जाप करें या पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण के दौरान नकारात्मकता काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए भगवान का नाम जपना चाहिए।
खाने में तुलसी के पत्ते रखें
मान्यता है कि ग्रहण के दौरान पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते रख देने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पत्ते रखने से खाना अशुद्ध नहीं होता और इसका बाद में सेवन किया जा सकता है।
सुई का काम न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान सिलाई बुनाई का काम नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसे समय में सुई में दागा नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा कैंची या चाकू के उपयोग की भी मनाही होती है।
भोजन न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लगने के कारण इस समय भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, व्यक्ति अगर स्वस्थ है तो वह ग्रहण के समय खाने और पानी का सेवन न करें। हालांकि बीमार व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन कर सकते हैं।