फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Mon, 05 Nov 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 auspicious things: thing keep in mind while buying broom on dhanteras
- फोटो : file photo

हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन झाडू खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। अगर आप भी पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं या फिर जल्द धनवान बनने का सपना देखते हैं तो धनतेरस पर किया गया झाड़ू का यह उपाय आपकी मदद कर सकता है।



दरअसल, शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है। लोग धनतेरस के दिन झाड़ू तो खरीद लेते हैं लेकिन उससे जुड़े नियमों के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से मां लक्ष्मी को खुश करने की जगह नाराज कर देते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदे गए झाड़ू के इस्तेमाल करने के कुछ नियमों के बारे में। ये नियम मां लक्ष्मी को झट से खुश करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Dhanteras 2018 auspicious things: thing keep in mind while buying broom on dhanteras
thread

सफेद रंग का धागा
धनतेरस पर खरीदी गर्इ झाड़ू से जुड़ा पहला नियम कहता है कि जब आप उसे खरीदकर अपने घर लाएं तो उसके हैंडल पर एक सफेद रंग का धागा बांध लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में स्थिर बनी रहती हैं।

Dhanteras 2018 auspicious things: thing keep in mind while buying broom on dhanteras
झाड़ू पर पैर न मारे
दूसरा नियम कहता है कि धनतेरस पर खरीदी गर्इ झाड़ू पर भूलकर भी पैर न मारे। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2018 auspicious things: thing keep in mind while buying broom on dhanteras
broom - फोटो : file photo
इस दिन झाड़ू न खरीदें
मंगलवार, शनिवार और रविवार को कभी भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कलह का वातावरण बन सकता है। 
 
विज्ञापन
Dhanteras 2018 auspicious things: thing keep in mind while buying broom on dhanteras
एक साथ तीन झाड़ू
धनतेरस पर कोशिश करें कि एक साथ तीन झाड़ू खरीदें। इस दिन एक साथ तीन झाडू खरीदने को एक अच्छा शगुन माना जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी दो या चार के जोड़े में झाड़ू ना खरीदें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed