फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: बहुत शुभ मानी जाती हैं ये चीजें, दिवाली पूजा में जरूर करें शामिल

Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Bring These 5 Lucky Things At Home For Money And Happiness See List
दिवाली 2022 - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2022: दिवाली रीति रिवाज का पर्व है। दीपावली के मौके पर माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के आगमन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा पाठ करते हैं। भक्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तरह तरह के विधि विधान अपनाते हैं। दिवाली में खरीदारी की भी रिवाज है। कोई नए कपड़े खरीदता है तो कोई बर्तन और सोने चांदी के आभूषण घर लाता है। मिठाइयां और घर की सजावट के सामान की भी खरीदारी की जाती है। लेकिन दिवाली के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हे खरीदना शुभ माना जाता है। कम पैसों में पांच सस्ती चीजों को लाकर शुभ फलदायक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। ये रहीं सस्ती चीजें, जिन्हें दिवाली में माना जाता है शुभ।

Diwali 2022 Bring These 5 Lucky Things At Home For Money And Happiness See List
मोर पंख - फोटो : pixabay

मोर पंख

दिवाली के मौके पर घर पर मोर पंख घर लाना शुभ माना जाता है। मोर पंख घर में रखने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। मोर पंख को घर पर अपने काम की जगह के स्थान पर दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इससे पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।

Diwali 2022 Bring These 5 Lucky Things At Home For Money And Happiness See List
कुबेर जी की प्रतिमा - फोटो : iStock

लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा

दीपावली में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा खरीदकर घर लाएं। दिवाली पर इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा धन संपदा का आशीर्वाद देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Bring These 5 Lucky Things At Home For Money And Happiness See List
धातु से बना कछुआ - फोटो : istock

धातु से बना कछुआ

कछुए को शुभ माना जाता है। दिवाली के मौके पर धातु से बने कछुए को लेकर घर लेकर आएं। दिवाली के दिन घर पर धातु से बना कछुआ लाने से सुख-शांति और धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
Diwali 2022 Bring These 5 Lucky Things At Home For Money And Happiness See List
मिट्टी का घड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मिट्टी की सुराही

दीपावली पर मिट्टी की सुराही घर ले आएं। मिट्टी का घड़ा या सुराही में पानी भरकर इसे उत्तर दिशा की तरफ रख दें। इससे घर में पैसों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed