फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली पर पटाखा जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Keep These Things in Mind While Bursting Crackers
Diwali 2022 - फोटो : Istock

Diwali 2022: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोगों ने इसको लेकर तैयारियां करना शुरू कर दी है। कई लोग ने तो अपने घरों की साफ-सफाई करने की शुरुआत अभी से ही कर दी है। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्यों ने दिवाली के दिन पटाखे को बेचने और उसको जलाने पर बैन लगा रखा है। इसके बावजूद कई लोग बाज नहीं आते और इस दिन बड़ी संख्या में पटाखों को जलाते हैं। पटाखों को फोड़ते समय उससे जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पटाखे जलाते समय आपको कई तरह की सावधानी को बरतने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान पटाखा जलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Diwali 2022: Keep These Things in Mind While Bursting Crackers
Diwali 2022 - फोटो : Istock

आंखों पर ग्लास को जरूर पहनें

पटाखा फोड़ते समय आंखों के जलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में आपको अपनी आंखों पर ग्लास को जरूर पहनना चाहिए। पटाखा जलाते समय उसकी चिंगारी आंखों में आ सकती है। इस दौरान आपको समय समय पर अपनी आंख को धोते रहना चाहिए। 

Diwali 2022: Keep These Things in Mind While Bursting Crackers
Diwali 2022 - फोटो : Istock

पैरों में जूते और चप्पलों को जरूर पहनें

दिवाली के दिन पटाखा फोड़ते समय पैरों में जूते और चप्पलों को जरूर पहनें। कई बार जलते पटाखे पैर के नीचे आ जाते हैं। ऐसे में पैर के जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस कारण दिवाली पर पटाखा फोड़ते समय आपको अपने पैरों में जूते और चप्पल को जरूर पहनना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Keep These Things in Mind While Bursting Crackers
Diwali 2022 - फोटो : Istock

नायलॉन के कपड़ों को न पहनें

आपको पटाखे फोड़ते समय नायलॉन के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। इस दौरान आपको कॉटन का कपड़ा पहनना चाहिए। इसके अलावा बीच सड़क पर पटाखे जलाने की गलती न करें। ऐसा करने से रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2022: Keep These Things in Mind While Bursting Crackers
Diwali 2022 - फोटो : Istock

पटाखा जलाते समय आसपास पानी और रेत की व्यवस्था जरूर करें

आप जिस जगह पर पटाखा जला रहे हैं। उसके पास पानी और रेत की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने पर अगर कोई दुर्भाग्यवश अनहोनी होती है। ऐसे में आप उस पर आसानी से काबू पा सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने पास फर्स्ट एड किट भी रखनी चाहिए। 

Dhanteras 2022: धनतेरस के अवसर पर दिल्ली के इन बाजारों में करें खरीदारी, सस्ते में मिलेंगे अच्छे सामान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed