घर का भी सजना और संवरना जरूरी है। मौसम त्योहार का हो...आप सजें-संवरे और घर न सजे, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन याद रखें घर को सजाने के लिए हर बार मोटी रकम खर्च करना जरूरी नहीं है। त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है और साथ ही शुरू हो गया है, घर की साफ-सफाई और सजावट का काम भी। हम सभी चाहते हैं कि घर की सजावट थोड़ा हटकर हो, ताकि घर सुंदर लगे और लोग तारीफ भी करें। घर को नया लुक देने के लिए हमें बहुत सारे समय के साथ ढेर सारे पैसों की जरूरत होती है। लेकिन थोड़ी-सी रचनात्मकता और सोच के साथ सीमित बजट में भी हम अपने घर को एक अलग रूप दे सकते हैं।
{"_id":"5bc9885abdec22694a53bc99","slug":"diwali-special-know-the-home-decor-tips-to-make-your-home-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली स्पेशल: इस त्योहार घर को दें नया लुक, देखने वाले भी कहें 'वाह क्या बात है'","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
दिवाली स्पेशल: इस त्योहार घर को दें नया लुक, देखने वाले भी कहें 'वाह क्या बात है'
पूजा दास
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
diwali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह व्यवस्थित करें
सबसे पहली जरूरी चीज है, घर में उपलब्ध जगह को व्यवस्थित करना। अक्सर हम उन चीजों को भी घर में सहेज कर रखते हैं, जिनका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं। हमें हमेशा लगता है कि शायद कभी इसकी जरूरत पड़ जाए। ऐसी बेकार पड़ी चीजों को घर से बाहर करें। जैसे घर में अगर कोई बुक रैक, चेयर या कॉर्नर टेबल का इस्तेमाल नहीं है, तो उसे बाहर करें, ताकि घर भरा-भरा न लगे और दूसरी चीजों के लिए जगह बने।

फर्नीचर
घर में ऐसा फर्नीचर रखें, जो कम जगह घेरता हो। ऐसे फर्नीचर को स्मार्ट फर्नीचर कहते हैं। ऐसे फर्नीचर मल्टी-फंक्शनल होते हैं और एक से ज्यादा काम में आते हैं। जैसे कि ऐसा टेबल जिस पर आप खाना भी खा सकें और पढ़ भी सकें। या फिर सोफा कम बेड रखें, ताकि जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल हो और बाकि के समय जगह खुला-खुला लगे।
बजट अगर कम है, तो नए फर्नीचर की जगह पुरानी चीजों को नया लुक दे सकती हैं। जैसे नए सोफे की जगह उसका फैब्रिक बदलें। बाजार में कम कीमत में कई तरह के फैब्रिक मौजूद हैं, जो आपके पुराने सोफे को एकदम नया बना सकते हैं। इसके अलावा अगर घर में पुरानी कुर्सी हो तो उसे भी नए तरीके से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कुर्सी पर सुंदर कवर लगाकर उसे बेडरूम में साइड टेबल की तरह या ड्रॉइंगरूम में रीडिंग लैंप, फ्लावर वास या अलार्म क्लॉक रखने के इस्तेमाल में ला सकती हैं।

डिजाइनर कुशन
घर में अलग-अलग तरह के कुशन रख सकती हैं। अगर सोफे के फैब्रिक का पैटर्न हल्का है, तो इसके साथ हैवी डिजाइनर कुशन काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा कमरों में छोटे-बड़े आकार में मिले जुले कुशन एथनिक लुक देते हैं। ये कुशन आजकल मिरर वर्क, कढ़ाई, बीड वर्क, एप्लिक वर्क, डोरी वर्क आदि में आते हैं। घर की सुंदरता के लिए आप जमीन पर गद्दे डालकर दिवान बना सकती हैं और वहां भी कुशन रख सकती हैं।

पर्दे हों हल्के
घर में पर्दे बदलने का भी यह सही वक्त है। अगर बजट कम है, तो भारी और डिजाइन वाले पर्दों की जगह हल्के पर्दे लगाएं। बाजार में कम कीमत में कई तरह से प्रिंटेड और प्लेन पर्दे मौजूद हैं, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आप नए पर्दे नहीं खरीद सकते हैं, तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से पुराने पर्दों को नया लुक दे सकती हैं। पुराने पर्दों पर मिलता-जुलता रिबन, गोटा या लेस लगाएं। पर्दों के नीचे घुंघरू भी लगा सकती हैं।