फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड 'ग्रीक मैन' ऋतिक रोशन का ये है फिटनेस सीक्रेट, आप भी करें ट्राई

Thu, 10 Jan 2019 12:43 AM IST
kapil kumar लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Fitness exercise and workout diet plan of bollywood greek actor
Hrithik Roshan

बॉलीवुड में 'माचो मैन' का खिताब हासिल करने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज 45 साल के हो गए।उम्र के इस पड़ाव में भी फिटनेस के मामले में वो कई युवाओं को मात देते हैं।यही वजह है कि लड़कियां आज भी ऋतिक की दीवानी हैं।बता दें, ऋतिक रोशन खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान देते हैं। उनका मानना है कि शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी डाइट 90 फीसदी काम करती है जबकि एक्सरसाइज का मात्र 10 पर्सेंट का ही रोल होता है। आइए जानते हैं कि फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन किस तरह अपने आप को फिट रखते हैं। 

Hrithik Roshan Birthday Fitness exercise and workout diet plan of bollywood greek actor
hrithik roshan
प्रॉपर डाइट जरुरी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक का मानना है कि अच्छी बॉडी पाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट को गंभीरता से फॉलो करना चाहिए। ऋतिक को हेल्दी खाना पसंद है। उनका कहना है कि एक नियमित अंतराल पर खाना खाते रहना चाहिए ताकि शरीर का मेटाबॉलिज्म बना रहे। ऋतिक ऐसा कतई नहीं मानते कि स्वस्थ रहने के लिए खाना छोड़ना जरूरी है। 
Hrithik Roshan Birthday Fitness exercise and workout diet plan of bollywood greek actor
hrithik roshan

हेल्दी खाना फिटनेस का राज
ऋतिक रोशन खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट पर भी काफी ध्यान देते हैं। ऋतिक रोजाना नाश्ते में चार सफेद अंडे, दो ब्राउन ब्रेड, प्रोटिन शेक, दूध के साथ कॉर्नफ्लेक्स और ताजे फल का सेवन करते हैं। वहीं दोपहर के खाने में दो रोटी, हरी सब्जी, दाल, चिकन, प्रोटिन शेक, चार सफेद अंडे, सैंडविच और फ्रेश फ्रूट्स खाते हैं। वैसे तो आमतौर पर कहा जाता है कि रात के वक्त हल्का खाना चाहिए। लेकिन ऋतिक अपने रात के खाने का भी काफी ख्याल रखते हैं। उनके डिनर में 6 सफेद अंडे, ब्राउन ब्रेड और कम तली हुई सब्जी के साथ फिश या चिकन शामिल होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Fitness exercise and workout diet plan of bollywood greek actor
hrithik roshan

हर दिन एक अलग एक्सरसाइज
अभिनेता ऋतिक रोशन की फिटनेस बनाए रखने में उनके फिटनेस ट्रेनर का भी बहुत बड़ा हाथ होता है।वो रोजाना अपने ट्रेनर के सामने एक्सरसाइज करते हैं। वह प्रत्येक दिन अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं।ऋतिक रोजाना 20 मिनट कार्डियो करते हैं। लेकिन हर बुधवार वो एक्सरसाइज से छुट्टी ले लेते हैं। ऋतिक रोशन के एक्सरसाइज का डेली रुटीन उनके इंस्ट्रक्टर क्रेश गिथिन तय करते हैं। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Fitness exercise and workout diet plan of bollywood greek actor
hrithik roshan
अपने लुक को लेकर रहें हमेशा चर्चे में
अपने लुक को लेकर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा बी-टाउन के साथ-साथ दुनियाभर में चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का 'ग्रीक मैन' भी कहा जाता है। बता दें कि बीते साल ऋतिक को वर्ल्ड सेक्ससिएस्ट एशियन मैन का खिताब भी मिल चुका है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed