फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को हुआ गले का कैंसर, जानें क्या है इस बीमारी के लक्षण

Wed, 09 Jan 2019 01:30 PM IST
मोना नारंग लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 09 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan has throat squamous cell cancer know its Symptoms causes treatment
rakesh roshan

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उनके पिता राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है और इसकी सर्जरी करवाई जा रही है।यह खबर सुनते ही फैंस ने निर्देशक राकेश रोशन की सलामती के लिए काफी संख्या में ट्वीट करने शुरू कर दिए। राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देेशक, अभिनेता और कंपोजर हैं।आपको बता दें कि गले के कैंसर को मेडिकल दुनिया में काफी असमान्य माना जाता है।इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आपको बताते हैं क्या होते हैं गले के कैंसर के लक्षण, इसके प्रकार और क्या है इससे बचाव का तरीका।   

Rakesh Roshan has throat squamous cell cancer know its Symptoms causes treatment
throat cancer

गले का कैंसर क्या है
गले का कैंसर वॉइस बॉक्स, वोकल कॉर्ड्स और गले के अन्य भागों जैसे टॉन्सिल और ऑरोफरीनक्स के कैंसर को बढ़ावा देता है।गले के कैंसर को अक्सर दो श्रेणियों में बांटा जाता है: ग्रसनी का कैंसर और स्वरयंत्र का कैंसर। कैंसर के दौरान असामान्य कोशिकाएं शरीर में कई गुना बढ़कर अनियंत्रित रूप से विभाजित हो जाती हैं। ये असामान्य कोशिकाएं बढ़ते ही ट्यूमर का निर्माण करती हैं।

Rakesh Roshan has throat squamous cell cancer know its Symptoms causes treatment
throat cancer

गले में कैंसर के प्रकार
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा
एडनोकार्सिनोमा
ग्रसनी का कैंसर
स्वरयंत्र का कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan has throat squamous cell cancer know its Symptoms causes treatment
throat cancer
गले में कैंसर के ये हैं लक्षण
शुरुआती चरण में गले के कैंसर का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। कुछ सामान्य लक्षण गले के कैंसर के लक्षणों जैसे ही होते हैं जैसे आवाज में बदलाव आना, वजन घटना, गले में खराश रहना, कुछ भी निगलने में परेशानी (डिस्फेजिया), लगातार खांसी आना, गर्दन में सूजन, घरघराहट होना, कान का दर्द होना और गला बैठना।
विज्ञापन
Rakesh Roshan has throat squamous cell cancer know its Symptoms causes treatment
throat cancer
गले में कैंसर होने का कारण
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में गले का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।जीवनशैली की कुछ आदतें गले के कैंसर की संभावना को बढ़ा देती हैं जैसे धूम्रपान करना, अत्यधिक शराब का सेवन, खराब पोषण, दांतों की अच्छे से सफाई न करना, आनुवांशिक सिंड्रोम के चलते गले में कैंसर होने की संभावना बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed