फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थमा के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं खजूर, रोज खाएं जरूर

Wed, 09 Jan 2019 12:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 09 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
dates is beneficial for asthma patients
dates
ठंड के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बदलते मौसम में लोग अक्सर सर्दी-जुकाम या फिर जोड़ों के दर्द की शिकायत करने लगते हैं। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर लें तो इन सब समस्याओं से बच सकते हैं।


मेडिकल साइंस से लेकर आयुर्वेद में भी खजूर को हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा बताया है। खजूर तीन तरह के होते हैं, जिसमें सॉफ्ट, सेमी ड्राई और ड्राई आते हैं। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। आइए जानते हैं खजूर के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में....
 
dates is beneficial for asthma patients
Cough And Cold
खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। इसलिए ठंड के मौसम में अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमिनो एसिड, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से आपका शरीर गर्म रहता है। इसके अलावा यह आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में कारगर है। आप चाहें तो हर सुबह दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
dates is beneficial for asthma patients
asthma
अस्थमा में कारगर
सर्दियों के दिनों में मौसम में हुए बदलावों के चलते बहुत सारे लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद के मुताबिक, अस्थमा के मरीजों के लिए खजूर रामबाण इलाज है। ऐसे लोग रोजाना सुबह 1-2 खजूर जरूर खाएं। यह शरीर को गर्म रखता है और इसके साथ ही अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dates is beneficial for asthma patients
stomach ache
कब्ज से राहत
खजूर में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करता है। जब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम करता है तो आपको कब्ज से राहत मिलती है।
विज्ञापन
dates is beneficial for asthma patients
knee injury
मजबूत हड्डियां
खजूर में मौजूद साल्ट हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और कॉपर हडिडयों को फौलाद जैसा मजबूत बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed