सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का हेल्थ टिप्स: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन तीन चीजों का करें सेवन, है फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Dec 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
3 Healthy Foods That Boost Immune System and Prevent Infection
हेल्दी फूड - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। वही कमजोर इम्यूनिटी से सर्दियों में भी कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में बीमारियों से दूर रहने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत होती है। लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाओं, विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट के उपयोग की जरूरत नहीं मानते है। उनके मुताबिक रोजाना पौष्टिक आहार से ही मानव शरीर की इम्यूनिटी आसानी से मजबूत हो सकती हैं। इस बारे में आहार और पोणण विशेषज्ञ का कहना है कि खाने के समय और तरीके का भी सेहत पर असर पड़ता है। प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए कुछ चीजों के सेवन ही काफी है, हालांकि इनमें से कुछ चीजें खाली पेट ज्यादा फायदा करेंगी तो कुछ को खाने के बाद सेवन करना चाहिए। जानिए किन चीजों का सेवन से आपकी इम्यूनिटी हो सकती है मजबूत। 

Trending Videos
3 Healthy Foods That Boost Immune System and Prevent Infection
आंवले के फायदे - फोटो : iStock

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवला

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी सहायक हो सकता है। आंवले को एंटीऑक्सीडेंट से भी समृद्ध माना जाता है। आंवले के जूस का सेवन खाली पेट करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। खाली पेट आंवला खाने या जूस पीने से स्वास्थ्य आंतरिक रूप से बेहतर बनता है। साथ ही त्वचा चमकदार और बाल भी स्वस्थ होते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
3 Healthy Foods That Boost Immune System and Prevent Infection
शहद के फायदे - फोटो : istock

शहद का सेवन

शहद भी प्रतिरक्षा को मजबूत करता है। खाली पेट गर्म पानी के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन घटता ही है। साथ ही त्वचा और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो विटामिन सी और स्वाद के लिए शहद पानी में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। शहद, गर्म पानी और नींबू का ये मिश्रण एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका जीवाणुरोधी गुण प्रतिरक्षा के लिए बेहतर होता है।   

3 Healthy Foods That Boost Immune System and Prevent Infection
लहसुन के फायदे - फोटो : Pixabay

लहसुन का सेवन

स्वास्थ्य के लिए लहसुन भी गुणकारी है। लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से दूर रखने में मदद करता है। लहसुन के सेवन से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। स्वस्थ हृदय और फेफड़ों से संबंधित अन्य समस्याओं में भी काफी कारगर हो सकता है। खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन की एक-दो कलियों का रोजाना सेवन करने से बेहतर लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
3 Healthy Foods That Boost Immune System and Prevent Infection
इम्यूनिटी बढ़ाने खाने का सेवन - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed