फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Care Tips: किडनी को डिटॉक्स करती हैं रोज सुबह की ये चार हेल्दी आदतें, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल

Tue, 27 May 2025 05:52 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 May 2025 05:52 PM IST
सार

किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अक्सर लोग किडनी से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसी आसान आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं।

विज्ञापन
4 healthy habits of daily morning to detox kidney add in your daily routine
किडनी - फोटो : Freepik.com
loader

Kidney Tips: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करके टॉक्सिन्स को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है। लेकिन अनहेल्दी डाइट, तनाव और गलत जीवनशैली के कारण किडनी में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जो इसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। अच्छी बात यह है कि सुबह की कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर आप अपनी किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं। आइए इस लेख में चार ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं।

1. सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं
सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। यह पेय पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और किडनी में स्टोन होने के जोखिम को कम करता है। गुनगुना पानी किडनी में जमे अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

4 healthy habits of daily morning to detox kidney add in your daily routine
एक्सरसाइज - फोटो : Freepik.com

2. सुबह डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
सुबह की शुरुआत डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज या प्राणायाम से करना किडनी को डिटॉक्स करने का एक प्रभावी तरीका है। गहरी सांस लेने की प्रक्रिया शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाती है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और किडनी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है।
 

ये भी पढ़ें- Yellow Watermelon: लाल या पीला तरबूज सेहत के लिए कौन-सा है अधिक फायदेमंद? जानिए दोनों में अंतर
4 healthy habits of daily morning to detox kidney add in your daily routine
ग्रीन टी - फोटो : Freepik

3. नाश्ते में ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें
ग्रीन टी या हर्बल टी में एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे कैटेचिन, प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो किडनी के कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।


ये भी पढ़ें- Health Alert: अधिक आम खाने से पेट में हो सकती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें ध्यान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 healthy habits of daily morning to detox kidney add in your daily routine
फल - फोटो : Freepik.com

4. नाश्ते में पानी से भरपूर फल खाएं
सुबह नाश्ते में पानी से भरपूर फल, जैसे तरबूज, संतरा, अंगूर या सेब, खाना किडनी को डिटॉक्स करने का शानदार तरीका है। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
4 healthy habits of daily morning to detox kidney add in your daily routine
किडनी - फोटो : Freepik.com
कैसे बनाएं इन आदतों को दिनचर्या का हिस्सा?
  • इन आदतों को रोजाना एक ही समय पर करें।
  • नमक, प्रोसेस्ड फूड और कैफीन का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
  • दिनभर 8-10 गिलास पानी पीना किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • अगर आपको किडनी से संबंधित पहले से कोई भी समस्या है, तो इन आदतों को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed