सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है।जहां एक तरफ कुछ लोग सर्दियों का मजा उठा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस सर्दी से परेशान भी है।ऐसे में सर्दियों का मौसम अपने साथ सर्दी-जुखास-बुखार जैसी कई तरह की बीमारियां लेकर भी आता है।ये बीमारियां दिखने में तो मामूली लगती हैं लेकिन आप इनसे काफी परेशान रह सकते हैं।जिनसे राहत पाने के लिए आपको डॉक्टरों की महंगी दवाईयां लेनी पड़ती हैं। ऐसे में सर्दियों में ठंड और बीमारियों से बचने के लिए ये जरुरी है कि आपका शरीर अंदर और बाहर दोनों ही जगह से गरम हो। आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो आपको इस सर्दी में बीमार पड़ने से बचा सकते हैं।
सर्दियों में इन 5 घरेलू नुस्खों से सर्दी जुकाम को कहें अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहद का इस्तेमाल
ये बात हम बचपन से सुनते आएं हैं कि शहद लाख बीमारियों की एक दवा है। शहद आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो आप रात में सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको फायदा मिलेगा।इसके अलावा शहद आपके इम्यून सिस्टम को भी बहतर करता है।
बाजरे की रोटी
सर्दियों में बाजरे की रोटी भी काफी फायदेमंद होती है। बाजरे की रोटी आपके शरीर को गर्म रखती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन,कैल्शियम और फाइबर जैसी जरुरी चीजें भी मौजूद होती हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी अहम है।
तुलसी
अगर आपको हलकी सर्दी और खांसी है तो तुलसी आपके लिए बड़े काम की चीज है। तुलसी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपको फ्लू जैसी बीमारियों से बचाते हैं। सर्दियों के मौसम में आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप तुलसी का काढ़ा बनाकर या उसे चबा भी सकते हैं।
कपूर
कपूर भी सर्दी से बचने का रामबाण उपाय है। ठंड के मौसम में आप कपूर का इस्तेमाल करके खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आप कपूर को एक कॉटन के कपड़े में लपेटें और थोड़ी-थोड़ी देर में इसे सूंघते रहें। ऐसा करने से आपको सर्दी-खांसी से तो आराम मिलेगा ही लेकिन साथ ही आप ठंड से भी बचेंगे।