फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी पानी पीते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

Sun, 23 Feb 2020 06:43 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 23 Feb 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
5 easy way to drink more water how to drink water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पानी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। यह शरीर को हाइड्रेट रखते हुए कई गंभीर बीमारियों को दूर रखता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एक स्वस्थ इंसान को एक दिन में 3 से 5 लीटर तक पानी पीना चाहिए। लेकिन पानी पीने का एक सही तरीका भी होता है। गलत तरीके से पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब आपके दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा होगा कि पानी पीने का सही तरीका क्या है? तो आइए जानते हैं पानी पीने का सही तरीका और सही समय के बारे में...
5 easy way to drink more water how to drink water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुबह में खाली पेट
सुबह में खाली पेट पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होने के साथ-साथ डिटॉक्स भी हो जाता है। इतना ही नहीं सुबह खाली पेट पानी पीने से आपको गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। सुबह खाली पेट पानी पीने के लिए गुनगुना करें जिससे की शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।

5 easy way to drink more water how to drink water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खड़े होकर नहीं पीना चाहिए पानी
बड़े-बुजुर्गों से आपे यह बात तो जरूर सुनी होगी कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह के बारे में जानने की कोशिश की है? आयुर्वेद भी खड़े होकर पानी पीने से मना करता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी पेट के निचले हिस्से में चला जाता है, जिसके कारण खाना खाने से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 easy way to drink more water how to drink water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वर्कआउट के बाद जरूर पिएं पानी
एक्सरसाइज या किसी भई तरह के वर्कआउट के बाद अनिवार्य रूप से पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा। क्योंकि वर्कआउट करने के बाद शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा कम होने लगती है।

विज्ञापन
5 easy way to drink more water how to drink water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पानी की छोटी सिप
कई बार हम पानी को एक सांस में पी लेते हैं ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक घूट में पानी पीने की बजाय छोटे-छोटे सिप में पानी पिएं। धीरे-धीरे पानी पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत हो सकता है साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed