डायबिटीज और मोटापा दोनों ही जीवनशैली की अनियमितता से जुड़ी हुई बीमारियां हैं। युवा इन दोनों ही बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। दरअसल, अनियमित जीवनशैली के चलते युवा खानपान में इतनी लाफरवाही बरतते हैं कि उनको ये दोनों ही बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आपको इन दोनों ही बीमारियों से बचना है तो अपने खानपान में सावधानी बरते हैं और अगली स्लाइड में बताई जा रही सफेद चीजों को न खाएं।
डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें। दरअसल, कई लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है लेकिन ये आदत उनको ये दो बीमारियां दे सकती है। ज्यादा नमक खाने से आपका मोटापा और डायबिटीज ही नहीं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। नमक में सोडियम होता है जिसकी वजह सेे ये सेहत के लिए घातक होता है।
अगर आपको डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो मैदा बिल्कुल भी न खाएं। अगर आप ज्यादा मात्रा में पैदा खाते हैं तो आपको डायबिटीज और मोटापे के साथ ही पाचन तंत्र की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, आप दिल की बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं।
डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए सफेद ब्रेड भी नहीं खाना चाहिए। बहुत से लोगों को लगता है कि सफेद ब्रेड सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है, जबकि यह एकदम झूठ है। सफेद ब्रेड में पोषक तत्व न के बराबर होता है और इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियां केवल सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं।