{"_id":"5e6252b28ebc3eebbf46ce3d","slug":"5-ways-to-help-sore-throat-pain-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में गले की खराश और दर्द से न हो परेशान, घर में है इसका इलाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बदलते मौसम में गले की खराश और दर्द से न हो परेशान, घर में है इसका इलाज
मौसम में अचानक से बदलाव आना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। बदलते मौसम की वजह से कई व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण के चपेट में आ जाता है। इनमें गले का संक्रमण सबसे आम है। अगर आपको भी गले में खराश या दर्द हो रहा हो तो आप इसे कभी भी हल्के में न लें। इसके इलाज के लिए आप दवा की बजाए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आमतौर पर जब छाती में जलन महसूस होती है तो कभी-कभी यह ऐसिड गले और वॉयस बॉक्स तक पहुंच जाता है। इससे गले में खराश होने लगती है। वायरल इंफेक्शन गले की खराश का सबसे आम कारण है। वायरल इंफेक्शन से खांसी, नाक में खुजली, बच्चों में डायरिया और गला बैठने के साथ-साथ खराश होने लगती है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
अगर आपको टॉन्सिल इंफेक्शन हो जाने से गले में दर्द और निगलने में परेशानी हो रही है तो आधा चम्मच सेंधा नमक और आधा चम्मच हल्दी 2 गिलास पानी में मिलाकर 10 मिनट उबाल लें। अब इसे छानकर गुनगुना होने तक ठंडा होने दें। इस गुनगुने पानी से पूरे दिन में कम से कम दो बारा गरारा करें। ऐसा करने से कुछ ही दिन में टॉन्सिल ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मौसम में बदलाव होने से अक्सर गले में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप 2 गिलास पानी में 2 चम्मच अजवायन डालकर 10 मिनट उबालें। अब इस गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर सुबह और रात को सोते समय गरारे करें।
विज्ञापन
5 of 6
घरेलू नुस्खे
- फोटो : फाइल फोटो
फिटकरी को तवे पर गर्म करके पीस लें। आधा चम्मच फिटकरी 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर गरारे करें। दिन में 3-4 बार इस तरह गरारा करने से गले की सूजन, गले का दर्द आदि ठीक होते है। टॉन्सिल में दर्द या चुभन खत्म होती है या गले में छाले हो गए हों तो वे भी ठीक होते है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।