{"_id":"5b4d9eb24f1c1b3a748b53a2","slug":"actress-rita-bhaduri-dies-of-kidney-failure-common-habits-that-harm-your-kidneys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनी फेल होने से एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन, कैसे फेल होता है ये अंग, क्या होते हैं संकेत","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
किडनी फेल होने से एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन, कैसे फेल होता है ये अंग, क्या होते हैं संकेत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Rita Bhaduri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं। 70 से ज्यादा फिल्मों और 20 से ज्यादा टेलीविजन शो में नजर आ चुकीं रीता इन दिनों स्टार भारत के शो ‘निमकी मुखिया’ में दादी का रोल निभा रही थीं, लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गाय। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। दरअसल पिछले 10 दिनों से वह किडनी की समस्या के चलते विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थी। जिसके चलते वह काफी समय से डायलिसिस पर थी।
water Tap
पानी कम पीना
किडनी हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो खून को साफ कर हमारे शरीर से सारे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। जिसके लिए आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। अगर आप पूरी मात्रा में पानी नहीं पीते तो शरीर मे विषैले पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं जो किडनी को धीरे धीरे खराब करने का काम करते हैं।

salt
अधिक मात्रा में नमक का सेवन
हमारे शरीर को नमक की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जितना मर्जी इसका सेवन करें। कुछ लोग बहुत ज्यादा मात्रा में नमक खाते हैं जिस वजह से उनका ब्लड-प्रैशर बढ़ जाता है और इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। हमे रोजाना अपनी डाइट में 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं लेना चाहिए।

high protein diet
अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना
अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना या फिर रेड मीट का ज्यादा सेवन करने से हमारी किडनी पर दबाब बढ़ जाता है। जिससे गुर्दे को काम करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे हमारी किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

प्रतीकात्मक फोटो
पेनकिलर का ज्यादा सेवन
कुछ लोग छोटे मोटे दर्द होने पर भी दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सब दवाएं हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालती हैं।
कुछ लोग छोटे मोटे दर्द होने पर भी दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सब दवाएं हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालती हैं।