{"_id":"5b4d97504f1c1b4e748b55a0","slug":"bollywood-actor-priyanka-chopra-workout-and-fitness-routine-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम में घंटों पसीना बहाए बिना ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ऐसे रखती हैं खुद को फिट","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जिम में घंटों पसीना बहाए बिना ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ऐसे रखती हैं खुद को फिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपनी 35वीं सालगिरह मनाने जा रही हैं। प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के जलवे न सिर्फ बॉलीवुड में दिखाए हैं बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैंस लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर बॉलीवुड की ये फैशन डीवा खुद को कैसे इतना मेंटेन रख पाती हैं।
ट्रेडमिल और पुशअप के बाद प्रियंका 20-25 रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा वो अपनी मानसिक सेहत को भी बनाए रखने के लिए रोजाना योगा का अभ्यास भी करती हैंं। प्रियंका चोपड़ा को योगा करना पसंद है क्योंकि इससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिलता है
3 of 5
खास बात यह है कि प्रियंका अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि हर दो घंटों में वो कुछ न कुछ जरूर खाएं। इसके लिए वो नारियल पानी के साथ ड्राई फ्रूट्स खाती रहती हैं।इसके अलावा प्रियंका अपनी स्किन की चमक और नमी बनाए रखने के लिए कोशिश करती हैं कि वो खुद को हाइड्रेट रखें। जिसके लिए प्रियंका समय-समय पर खूब सारा पानी और जूस पीती रहती हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिये प्रियंका दिन में 10 गिलास पानी पीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि, "मैं जिम फ्रीक बिल्कुल भी नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे अपनी बॉडी को फिट रखने के लिये वर्क आउट करना पसंद है"। प्रियंका हर उस लड़की को योगा करने की सलाह देती हैं, जो उनकी तरह फिगर पाने की चाह रखती हैं। प्रियंका को जब भी चॉकलेट या केक खाने का मन करता है तो, वह हफ्ते में शनिवार को खाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका सिर्फ हेल्दी डाइट ही खाती हैं। उनका कहना है कि, "मैं अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढे"। इनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, हल्का सा चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।