{"_id":"5bd9405ebdec22697045776d","slug":"amazing-ways-to-keep-your-lungs-healthy-and-whole","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण: फेफड़ों का रखें ध्यान, ये घरेलू उपाय हैं बेहद कारगर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
प्रदूषण: फेफड़ों का रखें ध्यान, ये घरेलू उपाय हैं बेहद कारगर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर खानपान गलत है, तो इससे आपके फेफड़े भी प्रभावित होते हैं। खानपान की आदतों में सुधार कर और आहार में कुछ चीजें शामिल कर फेफड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।खानपान का असर हमारे फेफड़ों पर भी पड़ता है। गलत खानपान और हवा में घुले प्रदूषण के कारण फेफड़े संबंधी कई रोग जैसे- टीबी, अस्थमा, निमोनिया, इंफ्लुएंजा, फेफड़े का कैंसर आदि का खतरा बढ़ जाता है। आहार में सावधानी बरतकर आप लंबे समय तक फेफड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं।
संतरा
फेफड़ों के लिए विटामिन सी बहुत फायेदमंद है। विटामिन सी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो सांस लेने के बाद ऑक्सीजन को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। सभी खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा पर्याप्त होती है जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास व आम आदि। इसके अलावा विटामिन सी वाले आहारों का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
फेफड़ों के लिए लाइकोपेन वाले आहारों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इन आहारों में कैरोटीनॉयड होता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो अस्थमा से बचाता है और फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करता है। लाइकोपेन के लिए आप टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
garlic
काम के हैं ये खाद्य पदार्थ
लहसुन में एलिसीन होता है फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा लहसुन में कई एंटीऑक्सीडेंट हेते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अस्थमा रोगियों को अपने आहार में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।
लहसुन में एलिसीन होता है फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा लहसुन में कई एंटीऑक्सीडेंट हेते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अस्थमा रोगियों को अपने आहार में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
tulsi
तुलसी के सूखे पत्ते, कत्था, कपूर और इलायची समान मात्रा में लें। इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर बराबर मात्रा में पीस लें। इस मिश्रण की चुटकी भर मात्रा दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमा कफ निकल जाता है।