फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: कोरोना से बचाने के साथ, वायरस को भी मारेगा ये N-95 मास्क, अमेरिकी वैज्ञानिकों का अनूठा प्रयास

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
American Researchers develop new N95 face mask that can kill coronavirus, all you need to know
कोरोना पर सबसे कारगर मास्क - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। पिछले 10 दिनों से रोजाना औसतन 16 हजार से अधिक लोगों को संक्रमण का शिकार पाया जा रहा है। देखते ही देखते देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी अब बढ़कर 1.12 लाख से अधिक की हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस के प्रसार को रोकने और संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए, इसमें भी मास्क लगाकर रखना सबसे आवश्यक है।



माना जाता रहा है कि मास्क, कोरोनावायरस के शरीर में प्रवेश को रोक कर संक्रमण के प्रसार को कम करने में मदद कर सकते हैं। पर अब ये मास्क कोरोना वायरस को मार भी सकते हैं।

हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शोधकर्ताओं ने एक नया N95 फेस मास्क विकसित किया है जो न केवल कोविड-19 के प्रसार को कम करेगा साथ ही इसके संपर्क में आने पर यह सार्स-सीओवी-2 वायरस को भी मार सकता है। खास बात यह भी है कि इस मास्क को लंबे समय तक पहना जा सकता है, जिससे प्लास्टिक कचरा कम होता है। कोरोना के बढ़ते संकट के समय में इस मास्क को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

American Researchers develop new N95 face mask that can kill coronavirus, all you need to know
वैज्ञानिकों ने विकसित किया सबसे प्रभावी मास्क (सांकेतिक) - फोटो : istock

वायरस को मारने वाला N-95 मास्क

एप्लाइड एसीएस मैटेरियल्स एंड इंटरफेसेज जर्नल में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों ने बताया कि मास्क में फिल्टरेशन के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीमाइक्रोबियल पॉलिमर लगाया गया है, जो अति सूक्ष्म कणों को फिल्टर करने के साथ वायरस को मारने की भी क्षमता रखता है। इस मास्क में बेहतर क्वालिटी वाले फाइबर का प्रयोग किया गया है जिससे आपको सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इसे लंबे समय तक पहन कर रखा जा सकता है। 

American Researchers develop new N95 face mask that can kill coronavirus, all you need to know
नया N-95 कोरोना से बचाएगा - फोटो : Pixabay

नई तकनीक का किया गया है प्रयोग

अमेरिका में रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के एडमंड पलेर्मो कहते हैं, यह स्वयं से कोरोना से बचाव के साथ वायरस को मारने की दिशा में अनोखा प्रयास है। यह N95 रेस्पिरेटर मास्क सामान्य रूप से हवाई रोगजनकों के संचरण को कम करने में मदद कर सकता है। अब तक प्रयोग में लाए जा रहे  N95 मास्क में एक्टिव फिल्टरेशन लेयर कैमिकल मोडिफिकेशन को लेकर काफी संवेदनशील हुआ करते थे। इस मास्क में पॉलीप्रोपाइलीन का इस्तेमाल किया गया है जो इसके अति प्रभावी बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American Researchers develop new N95 face mask that can kill coronavirus, all you need to know
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूरी - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

अमेरिका स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं की टीम ने एंटीमाइक्रोबायल क्वाटरनरी अमोनियम पॉलिमर के साथ इस मास्क को तैयार किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत सीधा और संभावित रूप से स्केलेबल तरीका है, जिसकी मदद से वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले से मार दिया जाएगा। इस तकनीक को वैश्विक स्तर पर प्रयोग में लाकर सिर्फ कोरोना से सुरक्षा देने वाले ही नहीं, बल्कि वायरस को मारने वाले मास्क भी तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
American Researchers develop new N95 face mask that can kill coronavirus, all you need to know
कोरोना के लिए सबसे प्रभावी एन-95 मास्क - फोटो : iStock

वायुजनित रोगाणुओं से भी मिलेगी सुरक्षा

वैज्ञानिकों का कहना है, उम्मीद की जा रही है कि हम कोविड-19 महामारी के बुरे दौर से बाहर आ चुके हैं, लेकिन इस तरह की तकनीक आगे भी संक्रमण के प्रसार को रोकने और बीमारी से बचाने में मदद करेगी। वैश्विक स्तर पर वायुजनित रोगाणुओं से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अब समय आ गया है कि हम उन सामग्रियों और विकल्पों के बारे में विचार करें जो लंबे समय तक हमें इस तरह की समस्याओं के जोखिम से बचाने में मदद कर सकती हैं। 



---------------
स्रोत और संदर्भ

Virucidal N95 Respirator Face Masks via Ultrathin Surface-Grafted Quaternary Ammonium Polymer Coatings

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed