सब्सक्राइब करें

बड़ी राहत: ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की भी बचाई जा सकेगी जान, अध्ययन में इस दवा को पाया गया कारगर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 03 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
antibody drug Sotrovimab show effective result against omicron variant, Study says
कोरोना की दवा - फोटो : iStock

दुनियाभर में तेजी से फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट वैज्ञानिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। अध्ययनों में दावा किया जा रहा है कि इस वैरिएंट में देखे गए म्यूटेशन इसे बेहद संक्रामक और वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को आसानी से भेदने के योग्य बनाते हैं। ऐसे में कोरोना के इस घातक रूप को टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कोरोना के इस खतरे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, उनमें से सबसे बड़ा सवाल- इससे सुरक्षित कैसे रहा जा सकता है? इस दिशा में यूके की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी की तरफ से बड़ी राहत की खबर सामने आई है।



ब्रिटन ने जीएसके और वीर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा विकसित कोविड-19 के एक ऐसे दवा को इस्तेमाल की मंजूरी दी है जिसे ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण पर भी असरदार साबित होने का दावा किया जा रहा है। ब्रिटिश दवा निर्माता ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन की ओर से बताया गया है कि शुरुआती परीक्षणों में सोट्रोविमैब नामक एंटीबॉडी दवा को इस वैरिएंट के खिलाफ भी असरदार पाया गया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में और विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
antibody drug Sotrovimab show effective result against omicron variant, Study says
ओमिक्रॉन वैरिएंट पर असरदार दवा - फोटो : iStock

सोट्रोविमैब एंटीबॉडी दवा के देखे गए हैं अच्छे परिणाम
कोविड-19 एंटीबॉडी-आधारित इस थेरेपी को विकसित करने वाली जीएसके ने बताया कि सोट्रोविमैब के प्रीक्लिनिकल डेटा को दुनियाभर के लिए चिंता का कारण बने कोरोना के ओमिक्रॉन सहित कई अन्य वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार पाया गया है। परिणामों की पुष्टि करने के लिए सोट्रोविमैब थेरेपी को लेकर आगे के परीक्षण किए जा रहे हैं, फिलहाल शुरुआती तौर पर इसे दुनियाभर के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
antibody drug Sotrovimab show effective result against omicron variant, Study says
सोट्रोविमैब एंटीबॉडी दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है सोट्रोविमैब
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोट्रोविमैब एक प्रकार की मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जो ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रमुख म्यूटेशनों के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकती है। जीएसके की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "ये डेटा ओमाइक्रोन वैरिएंट के संक्रमण को लेकर किए गए अध्ययन के आधार पर साझा किए गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना के अब तक के कई अन्य संक्रामक वैरिएंट्स के खिलाफ भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके परिणाम काफी संतोषजनक रहे हैं।

antibody drug Sotrovimab show effective result against omicron variant, Study says
कोरोना संक्रमितो का हो सकेगा इलाज - फोटो : pixabay

मृत्युदर को किया जा सकेगा कम
कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है, सोट्रोविमैब के माध्यम से कोरोना से संक्रमित मध्यम से लेकर उच्च स्तर के संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु के जोखिम को 79 फीसदी तक कम किया जा सकता है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि सार्स-सीओवी-2 के ओमिक्रॉन सहित तमाम वैरिएंट्स के खिलाफ इस एंटीबॉडी ड्रग को असरदार पाया गया है। फिलहाल इस अध्ययन की समीक्षा होना बाकी है, यह प्रीप्रिंट अध्ययन की रिपोर्ट है।

विज्ञापन
antibody drug Sotrovimab show effective result against omicron variant, Study says
ओमिक्रॉन वैरिएंट से हो सकेगा बचाव

परिणाम के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता
मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी केमुताबिक, फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि ओमाइक्रोन वैरिएंट का सोट्रोविमैब की प्रभावशीलता पर कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। मोलनुपिरवीर की तरह, इसे उन लोगों में उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है जिनके पास हल्के से मध्यम लक्षण हैं। सोट्रोविमैब को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। आगे के अध्ययनों में इस ड्रग के असर के बारे में ज्यादा स्पष्ट हो सकेगा।


----------------
स्रोत और संदर्भ
GSK Says Antibody Works on Omicron Mutations in Early Tests

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed