पुदीना एक ऐसी औषधि है जिसका इस्तेमाल अधिकांश भारतीय घरों में रसोई में किया जाता है। ये न सिर्फ किसी व्यंजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई सारे रोगों का इलाज करने में भी सक्षम है। पुदीना पहाड़ी इलाकों में अधिक होता है और यह शरीर में मौजूद एसिड को भी कम करता है, इसलिए गर्मियों में तो इसकी महत्ता बढ़ जाती है। प्रतिदिन भोजन में थोड़ी मात्रा में पुदीने की चटनी का सेवन करने से ही कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं। अगली स्लाइड्स से डॉ शशि नामदेव, आयुर्वेदाचार्य, श्रीराम चिकित्सालय से जानिए पुदीने से होने वाले लाभ।
गर्मियों में करें पुदीने का इस्तेमाल, तलवों की गर्माहट में मिलेगी राहत और भी हैं लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार में फायदेमंद
बदलते मौसम में बुखार आना बहुत सामान्य बात है। ऐसे में पुदीना आपके काम आ सकता है। बुखार में पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से सेहत लाभ पहुंचता है। अगर घर में पुदीने की चटनी बनी हुई रखी हो तब तो आपको काढ़ा बनाने की भी आवश्यकता नहीं है, उसी से मरीज को लाभ पहुंच जाएगा।
घाव सुखाने के लिए
घाव हो जाने पर व्यक्ति को बहुत परेशान होना पड़ता है इसलिए पुदीने की पत्तियों का उपयोग करके आप घाव को जल्दी भर सकते हैं। घाव हो जाने पर पुदीने के पत्तों को पीसकर उसपर लेप लगाना बहुत असरकारक होता है। इससे घाव के आसपास जीवाणु भी नहीं आते हैं और साथ ही दुर्गंध भी नहीं आती है।
तलवों में गर्माहट
गर्मियों में लोग तलवों की गर्माहट से अक्सर परेशान रहते हैं, जैसे- जैसे वातावरण में तापमान बढ़ता है, यह समस्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में पुदीने की पत्तियों को पीसकर तलवों पर लगाने से शीतलता पहुंचती है। साथ ही पुदीने का काढ़ा बनाकर पीने से पूरे शरीर में ठंडक बनी रहती है इसलिए गर्मियों में तो पुदीना बहुत ही जरूरी है।
पेशाब में जलन
गर्मियों में पेशाब में जलन की समस्या भी बेहद आम है। अगर पेशाब करते वक्त दर्द या जलन महसूस हो रही है तो पुदीने का काढ़ा बना लें और इसमें मिश्री भी पीसकर मिला लें। काढ़े को छानकर थोड़ा- थोड़ा दिन में दो से तीन बार पिएं। बिना किसी दवा के आपको जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।