फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे के साथ तनाव की भी कर देता है छुट्टी, गजब का है ये आसन

Thu, 20 Dec 2018 10:16 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 20 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Pose To Lose Weight Quickly And Easily
बालासन
तमाम कोशिशों के बावजूद अगर आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं और जिसकी वजह से अब आपको तनाव होने लगा है तो ये आसन आपकी मदद कर सकता है। जी हां ये आसन करने में बेहद आसान है और इसे करने से आपका तनाव छूमंतर हो जाता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये आसन और कैसे किया जाता है। 
Best Yoga Pose To Lose Weight Quickly And Easily
बालासन

पेट की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो नियमित तौर पर बालासन का अभ्यास करें। बालासन में हम एक शिशु की तरह वज्र आसन लेकर हाथों और शरीर को आगे की ओर झुकाते है। यह आसन बेहद आसान जरूर है मगर काफी लाभदायक भी है। पेट और जांघ की चर्बी कम करने और शरीर का रक्त संचार बढ़ाने के लिहाज से यह अच्छा आसन है।कमर की मांसपेशियों को आराम देता है और ये आसन कब्ज को भी दूर करता है। मन को शांत करने वाला ये आसन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर घुटने के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधे रखें।

Best Yoga Pose To Lose Weight Quickly And Easily
बालासन

बालासन करने की प्रक्रिया
-सबसे पहले गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए।
-अपनी एड़ियों पर बैठ जाएँ,कूल्हों पर एड़ी को रखें,आगे की ओर झुके और माथे को जमीन पर लगाये।
-हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए जमीन पर रखें, हथेली आकाश की ओर (अगर ये आरामदायक ना हो तो आप एक हथेली के ऊपर दूसरी हथेली को रखकर माथे को आराम से रखें।)
-धीरे से छाती से जांघो पर दबाव दें।
-स्थिति को बनाये रखें।
-धीरे से उठकर एड़ी पर बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को धीरे धीरे सीधा करें। विश्राम करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Pose To Lose Weight Quickly And Easily
बालासन

बालासन के लाभ 
-पीठ को आराम मिलता है। 
-कब्ज से राहत दिलाता है।
-तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

विज्ञापन
Best Yoga Pose To Lose Weight Quickly And Easily
Balasana

इन लोगों को नहीं करना चाहिए बालासन
-यदि पीठ में दर्द हो या घुटने का ऑपरेशन हुआ हो तो अभ्यास न करें।
-गर्भवती महिलाएं शिशु आसन का अभ्यास ना करें।
-अभी आप दस्त से परेशान हो या हाल ही में ठीक हुए हो तो ये आसन न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed